लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 37,190 नये मामले, 57 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: May 4, 2021 19:46 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, चार मई केरल में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 37,190 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17,01,979 हो गयी जबकि इस दौरान 57 मरीजों की मौत होने से इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,507 हो गयी।

राज्य सरकार ने यह जानकारी दी।

केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 26,148 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी जिससे इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 13.39 लाख हो गयी है।

मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने मंगलवार को यहां पत्रकारों को बताया कि राज्य में इस समय कोरोना के 3,56,872 मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

कोरोना संक्रमण के नये मामलों में लगातार हो रही वृद्धि के मद्देनजर चार मई से नौ मई तक राज्य में लॉकडाउन जैसी सख्त पाबंदी मंगलवार से लागू हो गई।

राज्य सरकार की विज्ञप्ति के मुताबिक इस दौरान सभी सरकारी और निजी कार्यालयों को केवल 25 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ ही कार्य करने की अनुमति होगी। शेष कर्मचारी घर से काम कर सकते हैं।

केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान 1,42,588 नमूनों की कोरोना जांच की गयी है और संक्रमण की दर बढ़कर 26.08 प्रतिशत हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग