लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना के 370 नए मामले प्रकाश में आए

By भाषा | Updated: June 17, 2021 00:10 IST

Open in App

पटना, 16 जून बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान नौ और लोगों की मौत हो जाने से मृतकों की कुल संख्या बुधवार को 9523 हो गयी। इस बीच राज्य में इस वायरस से संक्रमण के 370 नए मामले सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। बिहार में संक्रमण के 370 नए मामलों में सबसे अधिक 34 मामले प्रदेश की राजधानी पटना में आए हैं। बिहार में संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़कर 718319 तक पहुंच गयी है जिनमें से 704805 मरीज ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के भीतर 730 मरीज ठीक हुए।

बिहार में वर्तमान में कोविड 19 के मरीजों की संख्या 3990 है और मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.12 प्रतिशत है। बिहार में बुधवार को 353606 लोगों ने कोविड का टीका लिया। प्रदेश में अबतक 12676548 लोग टीका ले चुके हैं ।

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि उनके विभाग के बेहतर प्रबंधन और जनता की जागरूकता से प्रदेश में कोरोना की संक्रमण दर में गिरावट हुई है और अब यह 0.30 फीसदी से भी नीचे आ गयी है। उन्होंने कहा कि राज्य के करीब दो दर्जन जिले में अब संक्रमितों की संख्या इकाई अंक में पहुंच गई है।

पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देशानुसार राज्य में टीकाकरण और जांच में लगातार तेजी लायी जा रही है तथा अगले माह से प्रति माह एक करोड़ यानि 6 माह में 6 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। इसकी शुरूआत एक जुलाई से होगी।

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार संभावित तीसरी लहर को लेकर विस्तृत कार्ययोजना की तैयारी कर रही है। पांडेय ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की योजना अस्पतालों में ऑक्सीजनयुक्त बेड और बाइपैप मशीन लगाने की है ताकि ऐसी महामारी के समय लोगों को तत्काल ऑॅक्सीजन और वेंटिलेटर की सुविधा प्राप्त हो सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए