लाइव न्यूज़ :

नेशनल लोक अदालत में 37 हजार 277 मामलों का निपटारा

By भाषा | Updated: July 11, 2021 00:44 IST

Open in App

बिलासपुर, 10 जुलाई छत्तीसगढ़ में नेशनल लोक अदालत में शनिवार को 37 हजार 277 मामलों का निपटारा किया गया।

बिलासपुर जिले के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने यहां बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नयी दिल्ली के निर्देशानुसार शनिवार को ‘हाइब्रिड’ नेशनल लोक अदालत का आयोजन छत्तीसगढ़ में तालुका स्तर से लेकर उच्च न्यायालय स्तर तक किया गया। इस दौरान पक्षकारों की आपसी सुलह से मामलों का निराकरण किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश और छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार लोक अदालत के लिए प्रत्येक जिले में मजिस्ट्रेट की ‘स्पेशल सीटिंग’ दी गई थी। छोटे-छोटे मामले पक्षकारों की स्वीकृति के आधार पर निराकरण किए गए।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त विशेष प्रकरणों तथा कोरोना काल में आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अंतर्गत दर्ज प्रकरणों का भी निराकरण किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि अधिकृत सूचनाओं के अनुसार कुल 37 हजार 277 प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है, जिनमें लगभग पांच हजार से अधिक मामले कोरोना काल में नियमों के उल्लंघन से संबंधित हैं।

उन्होंने बताया कि न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार देश की पहली मोबाइल लोक अदालत के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव एवं महासमुंद में जिला अदालत में लंबित सात प्रकरणों को पक्षकारों के घर पहुंचकर प्रकरणों को आपसी सुलह के द्वारा निराकरण किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं