लाइव न्यूज़ :

इस मानसून में अब तक 37 प्रतिशत अधिक बारिश : भारत मौसम विज्ञान विभाग

By भाषा | Updated: June 22, 2021 19:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जून भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि देश में इस मानसूनी मौसम में अब तक 37 प्रतिशत अतिरिक्त बारिश हो चुकी है। उसने कहा कि देश में 21 जून तक सामान्य बारिश 10.05 सेंटीमीटर के मुकाबले 13.78 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने एक बयान में कहा, “इस साल के दक्षिणपश्चिम मानसून के मौसम में 21 जून तक संचयी वर्षा दीर्घकालिक औसत (एलपीए) से करीब 37 प्रतिशत ज्यादा हुई।” विभाग ने कहा कि इस अवधि में उत्तर-पश्चिम भारत में 40.6 मिलीमीटर सामान्य बारिश के मुकाबले 71.3 मिलीमीटर बारिश हुई जो 76 प्रतिशत ज्यादा है।

बयान में कहा गया कि मध्य भारत में 145.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जो सामान्य बारिश 92.2 मिलीमीटर के मुकाबले 58 प्रतिशत ज्यादा है। इसमें कहा गया कि दक्षिणी प्रायद्वीप में 133.6 मिलीमीटर बारिश हुई जो सामान्य से 24 प्रतिशत ज्यादा है। विभाग के मुताबिक पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में इस अवधि में 253.9 मिलीमीटर बारिश हुई जबकि इस दौरान बारिश सामान्य रूप से 224.8 मिलीमीटर दर्ज की जाती है।

विभाग के मुताबिक केरल में दो दिन की देरी से पहुंचने के बाद मानसून देश में तेजी से बढ़ा और यह पूर्वी, मध्य और उससे लगे उत्तरपश्चिम भारत में सामान्य समय से 7 से 10 दिन पहले पहुंच गया।

दिल्ली, राजस्थान के कुछ हिस्सों, हरियाणा और पंजाब समेत देश के बचे हुए इलाकों में हालांकि अगले सात दिनों में इसके और आगे बढ़ने की संभावना कम ही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग