लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 37 नए मामले

By भाषा | Updated: November 12, 2021 12:29 IST

Open in App

पुडुचेरी, 12 नवंबर पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 37 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 1,28,369 हो गए।

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि लगातार दूसरे दिन कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने कहा कि 2,465 नमूनों की जांच के बाद संक्रमण के नए मामलों का पता चला। इनमें से पुडुचेरी में 21, करईकल में 11, माहे में चार और यनम में एक मामला सामने आया।

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित राज्य में अभी कोविड के 271 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें से 82 मरीज अस्पताल में और 189 मरीज घरों में पृथक-वास में हैं। पुडुचेरी में अब तक महामारी से 1,863 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब तक 1,26,235 मरीज बीमारी से उबर चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक कोविड रोधी टीके की 11,47,178 खुराक दी जा चुकी है जिसमें से 7,30,491 पहली और 4,16,687 दूसरी खुराक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है