लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 37 नए मामले, 19 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 28, 2021 21:15 IST

Open in App

भोपाल, 28 जून मध्य प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 37 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,89,733 हो गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 19 और व्यक्तियों की मौत के साथ ही अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 8,936 हो गयी है।

यह जानकारी मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के 52 जिलों में से 37 जिलों में पिछले 24 घंटों में एक भी नया कोरोना संक्रमित व्यक्ति नहीं पाया गया।

अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 के छह नए मामले इंदौर में आए, जबकि भोपाल में 11 नए मामले सामने आए।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 7,89,733 संक्रमितों में से अब तक 7,80,101 मरीज स्वस्थ हो गए हैं और 696 मरीजों का इलाज चल रहा है।

अधिकारी ने कहा कि सोमवार को कोविड-19 के 138 रोगी स्वस्थ हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र