लाइव न्यूज़ :

कोरोना की मौजूदा लहर के दौरान सर गंगाराम अस्पताल के 37 डॉक्टर संक्रमित

By भाषा | Updated: April 8, 2021 22:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल कोविड-19 की मौजूदा लहर में दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल (एसजीआरएच) में 37 डॉक्टर संक्रमित हो गए हैं और उनमें से पांच को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया।

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ हफ्ते में कोरोना वायरस के मामलों में तेज बढ़ोतरी हुई है और पहली बार 7,000 से ज्यादा मामले आए हैं।

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि कोविड-19 महामारी की हालिया लहर में 37 डॉक्टरों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

निजी अस्पताल सर गंगा राम हॉस्पिटल के एक सूत्र ने बताया, ‘‘अस्पताल में कोविड-19 के मरीजों का उपचार करते हुए 37 डॉक्टर संक्रमित हुए हैं। इन डॉक्टरों में से अधिकतर में कोरोना के हल्के लक्षण मिले हैं। कुल 32 डॉक्टर पृथक-वास में हैं और बाकी पांच को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

पिछले एक साल से महामारी के दौरान सर गंगाराम अस्पताल ने कोविड-19 के उपचार में अग्रणी भूमिका निभायी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'