लाइव न्यूज़ :

महू के आर्मी वार कॉलेज में कोरोना संक्रमण के 37 मामले पाए गए

By भाषा | Updated: September 25, 2021 21:17 IST

Open in App

महू (मप्र), 25 सितंबर मध्यप्रदेश के महू में स्थित आर्मी वार कॉलेज के कम से कम 37 अधिकारियों और कर्मचारियों में पिछले दो दिनों में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के ये सभी मरीज लक्षणहीन हैं।

महू सैन्य छावनी के प्रशासनिक कमांडेंट कर्नल ए के मोहंती ने परिसर में लॉकडाउन लगाने की पुष्टि की वहीं महू सैन्य अस्पताल के कमांडेंट ब्रिगेडियर अमित शर्मा प्रतिक्रिया के लिए उपलब्ध नहीं हो सके।

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने पीटीआई भाषा को बताया, ‘‘ सेना के 37 जवानों में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। सेना के अस्पताल में दलों द्वारा सेना क्षेत्र के अन्य लोगों का लगातार परीक्षण किया जा रहा है। स्थिति नियंत्रण में है।’’

उन्होंने कहा कि जांच में जिन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है उनमें कोई लक्षण नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘ कॉलेज में एक कोर्स करने वाले 115 अधिकारियों का एक बैच है। उन सभी को पूरी तरह से टीका लगाया गया है।’’

महू सैन्य छावनी प्रदेश के इंदौर जिले में है। जिला प्रशासन के अनुसार बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 32 मामले सामने आए इनमें से 30 मामले सेना अस्पताल से दर्ज किए गए जबकि दो मामले शहर में मिले।

जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एस सेत्य ने कहा कि शुक्रवार को जिले में संक्रमण के कुल दस मामले सामने आये । इनमें से सात मामले महू सेना अस्पताल के थे जबकि तीन मामले इंदौर शहर के थे।

महू के ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी फैजल अली ने कहा कि सेना अधिकारियों द्वारा दौरा किए गए इलाकों में क्रम रहित नमूना परीक्षण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ कोविड-19 संक्रमित सभी लोगों को संस्थागत पृथकवास में रखा गया है तथा उनकी हालत स्थिर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह