लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम के बाद 37 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्‍या हुई : दिलीप घोष

By भाषा | Updated: June 2, 2021 00:40 IST

Open in App

लखनऊ, एक जून पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष दिलीप घोष ने मंगलवार को दावा किया, '' विगत 5 वर्षों में पश्चिम बंगाल में 166 भाजपा कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिया है और विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद प्रदेश में 37 पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है।''

भारतीय जनता पार्टी की उत्‍तर प्रदेश इकाई ने मंगलवार को अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद के माहौल को लेकर वर्चुअल माध्‍यम से चर्चा की और यह दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रायोजित हिंसा फैला रही है।

भाजपा राज्‍य मुख्‍यालय से जारी बयान के अनुसार उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं के साथ ''खून से लथपथ बंगाल के परिदृश्य'' विषय पर पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने चर्चा की जिसमें भाजपा राज्य मुख्यालय लखनऊ से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल शामिल हुए।

बयान के अनुसार पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्‍यक्ष दिलीप घोष ने उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश से आप सभी ने विधानसभा चुनाव में पहुंचकर जो परिश्रम किया उसका परिणाम है कि भाजपा बंगाल में 77 विधानसभा सीटें जीती है।

घोष ने कहा कि ''बंगाल की पहचान क्रांतिकारियों, आध्यात्मिक संतो, समाज सुधारकों, रवींद्र संगीत, हरि संकीर्तन गंगासागर से कालीघाट तक विस्तृत साधना की भूमि तथा मिष्ठान की भूमि के रूप में है, परंतु दुर्भाग्य से आज बंगाल खून से लथपथ है, बंगबंधु की पीड़ा है तथा चारों ओर हाहाकार है।''

उन्‍होंने कहा कि '' बंगाल में जब भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के काम से घर से निकलता है तो उसे नहीं पता होता है कि वह रात को घर पहुंचेगा भी या नहीं।''

घोष ने यह भी दावा किया कि '' विगत पांच वर्षों में 166 भाजपा कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिया है, विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद 37 पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या हुई, पांच वर्षों में 30,000 से अधिक फर्जी मुकदमे हमारे कार्यकर्ताओं पर दर्ज किये गए।''

भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, ''बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के गुंडे हत्याएं कर रहे हैं, चारों तरफ दहशत है, ऐसे वातावरण में बंगाल के कार्यकर्ता देश के सम्मान के लिए, बंगाल के सांस्कृतिक सम्मान के लिए तथा भाजपा की विचारधारा के लिए कार्य कर रहे हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में पार्टी का झंडा लेकर आगे बढ़ रहे हैं।''

उन्‍होंने कहा कि ''देश व उत्तर प्रदेश का भाजपा परिवार आपके साथ है और कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ेगा।''

वर्चुअल प्लेटफार्म पर आयोजित चर्चा का संचालन एवं अतिथियों का परिचय उत्‍तर प्रदेश भाजपा के महामंत्री अमरपाल मौर्य ने किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव