लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 3,698 नए मामले, 180 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 22, 2021 19:50 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 22 नवंबर पिछले कुछ महीने से कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ने के बीच केरल में सोमवार को उल्लेखनीय रूप से इसमें कमी दर्ज की गई। राज्य में संक्रमण के 3,698 नए मामले सामने आए तथा महामारी से और 180 लोगों की मौत हो गई। एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

इसके साथ ही, राज्य में कुल संक्रमितों और कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर क्रमश: 50,92,873 और 37,675 हो गई।

राज्य में रविवार को संक्रमण के 5,080 मामले सामने आए थे। रविवार से 7,515 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 50,12,301 हो गई। वहीं, राज्य में अभी 54,091 मरीजों का उपचार चल रहा है।

विज्ञप्ति में बताया गया कि 180 मरीजों में से 75 की मौत पिछले कुछ दिनों में हुई है जबकि केंद्र और उच्चतम न्यायालय के नए दिशानिर्देश के बाद अपील के आधार पर 105 लोगों की मौत का कारण महामारी प्रमाणित की गई।

कोझिकोड में कोविड-19 के सबसे ज्यादा 724 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद एर्णाकुलम जिले में 622 और तिरुवनंतपुरम में 465 मामले सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल