लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 3,68,147 नए मामले, 3417 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: May 3, 2021 11:11 IST

Open in App

दिल्ली, तीन मई देश में सोमवार को कोविड-19 के 3,68,147 नए मामले आए तथा 3417 और मरीजों की मौत हो गयी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 1,99,25,604 जबकि मृतक संख्या 2,18,959 हो गयी है।

देश में एक मई को संक्रमण के रिकॉर्ड 4,01,993 नए मामले आए थे वहीं दो मई को 3,92,488 मामले सामने आए।

देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 34,13,642 हो गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 17.13 प्रतिशत है। वहीं कोविड-19 से ठीक होने की दर 81.77 प्रतिशत हो गयी है।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में 1,62,93,003 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि मृत्यु दर 1.10 प्रतिशत हैं।

देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गई थी। वहीं कोविड-19 मरीजों की संख्या 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी।

इसके बाद 28 सितंबर को कोविड-19 के मामले 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख, 19 दिसंबर को एक करोड़ और 19 अप्रैल को कोविड-19 के मामले 1.5 करोड़ से अधिक हो गए थे।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, दो मई तक 29,16,47,037 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 15,04,698 नमूनों की रविवार को जांच की गई।

देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 3417 लोगों की मौत हुई। इनमें से महाराष्ट्र में 669, दिल्ली में 407, उत्तर प्रदेश में 288, कर्नाटक में 217, छत्तीसगढ़ में 199, राजस्थान में 159, पंजाब में 157, गुजरात और तमिलनाडु में 153-153, हरियाणा में 145 और झारखंड में 115 लोगों की मौत हुई।

देश में संक्रमण से कुल मिलाकर 2,18,959 लोगों की मौत हुई है। इनमें से महाराष्ट्र में 70,284 , दिल्ली में 16,966, कर्नाटक में 16,011 , तमिलनाडु में 14,346, उत्तर प्रदेश में 13,162 , पश्चिम बंगाल में 11,539 , पंजाब में 9,317 और छत्तीसगढ़ में 9,009 मरीजों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मामलों में मौत अन्य गंभीर बीमारियों के कारण हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह