लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,660 नये मामले सामने आये, 23 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 20, 2021 20:56 IST

Open in App

हैदराबाद, 20 मई तेलंगाना में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3660 नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 5.44 लाख के पार हो गयी । इस दौरान राज्य में इस घातक बीमारी से 23 और लोगों की मौत हो गयी जिसके बाद मरने वालों का आंकड़ा 3,060 पर पहुंच गया है । सरकार की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है ।

बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में 45,757 मामले उपचाराधीन हैं ।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या अब तक 5,44,263 हो गयी है जबकि पिछले 24 घंटे में राज्य में 4826 लोग संक्रमण मुक्त हुये हैं जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4,95,446 पर पहुंच गयी है ।

इसके अनुसार प्रदेश में अब तक 1.43 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है ।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में मृत्यु दर 0.56 प्रतिशत तथा संक्रमण मुक्त होने की दर 91.03 फीसदी है जो राष्ट्रीय औसत से कम है ।

इस बीच राज्य सरकार ने महामारी रोग अधिनियिम के तहत ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) एक सूचनीय बीमारी घोषित कर दिया है जो प्रारंभिक रूप से उन लोगों को प्रभावित करता है जो कोविड से ठीक हो जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे