लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 366 नए मामले, छह और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 16, 2021 11:18 IST

Open in App

ईटानगर, 16 जून अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 366 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 31,648 हो गई। वहीं, छह और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 151 हो गई।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. एल जम्पा ने बताया कि कैपिटल कॉम्प्लैक्स क्षेत्र में सबसे अधिक 93, वेस्ट कामेंग में 48 और नामसाई में 34 नए मामले सामने आए। उन्होंने बताया कि कैपिटल कॉम्प्लैक्स क्षेत्र में संक्रमण से तीन, लोअर सियांग, लोहित और लोअर सुबनसिरी में एक-एक व्यक्ति की मौत संक्रमण से हुई। वहीं, 356 और लोगों के ठीक होने के बाद राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 28,608 हो गई।

जाम्पा ने बताया कि राज्य में अभी 2,889 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर अब 90.39 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि राज्य में अभी तक 6.79 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। नमूनों के संक्रमित आने की दर 5.74 प्रतिशत है।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से अभी तक राज्य में 4.27 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos