लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 36,595 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 95.71 लाख

By भाषा | Updated: December 4, 2020 10:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार दिसंबर देश में कोविड-19 के 36,595 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को 95.71 लाख के पार चली गई। इनमें से 90 लाख से ज्यादा लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 94.20 फीसदी हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण के 36,595 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 95,71,559 हो गई है। वहीं 540 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,39,188 है।

देश में अब तक 90,16,289 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 94.20 फीसदी हो गई। वहीं मृत्यु दर 1.45 फीसदी है।

आंकड़ों के अनुसार देश में 4,16,082 मरीजों का इलाज चल रहा है जो कि कुल मामलों का 4.35 फीसदी है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।

वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया कि अब तक 14,47,27,749 नमूनों की जांच हो चुकी है, जिनमें से बृहस्पतिवार को 11,70,102 नमूनों का परीक्षण किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह