लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 3,650 नए मामले, 44 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 24, 2021 15:20 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 24 जून ओडिशा में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 3,650 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,90,596 हो गई। वहीं 44 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,761 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि तटीय राज्य में 33,770 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 8,83,012 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

नए मामले सभी 30 जिलों से सामने आए हैं, जिनमें से 2,098 मामले पृथकवास केंद्रों से और 1,552 मामले स्थानीय संक्रमण के हैं।

संक्रमण के सबसे ज्यादा 604 नए मामले खुर्दा जिले से सामने आए हैं। राजधानी भुवनेश्वर इसी जिले का हिस्सा है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ट्विटर पर बताया कि संक्रमण के इलाज के दौरान 44 मरीजों की मौत हो गई।

इसी बीच आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा टीकाकरण नीति में बदलाव के बाद राज्य सरकार ने टीके की खरीद के लिए निकाले गए वैश्विक ई-टेंडर (ठेके) को रद्द कर दिया। केंद्र सरकार ने 21 जून को घोषणा की थी कि 18 साल से ज़्यादा उम्र के लोगों को मुफ़्त में टीके की खुराक दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो