लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 364 नए मामले सामने आए, सात रोगियों की मौत

By भाषा | Updated: June 30, 2021 20:41 IST

Open in App

श्रीनगर, 30 जून जम्मू-कश्मीर में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 364 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 3,15,662 जबकि सात और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 4,323 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि जम्मू संभाग से 149 जबकि कश्मीर संभाग से 215 नए मामले सामने आए। श्रीनगर जिले में सबसे अधिक 67 जबकि रियासी में 45 नए मामले सामने आए हैं।

अधिकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में उपचाराधीन रोगियों की कुल संख्या 4,600 है जबकि अब तक कुल 3,06,739 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि केन्द्र शासित प्रदेश में सामने आए म्यूकरमाइकोसिस या ब्लैक फंगस के मामलों की संख्या 29 है। पिछली शाम से कोई नया मामला सामने नहीं आया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल