नोएडा में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे 363 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 22, 2021 09:14 IST2021-06-22T09:14:36+5:302021-06-22T09:14:36+5:30

363 people arrested for drinking alcohol in public places in Noida | नोएडा में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे 363 लोग गिरफ्तार

नोएडा में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे 363 लोग गिरफ्तार

नोएडा, 22 जून गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के खिलाफ सोमवार रात को एक विशेष अभियान चलाया। इसके तहत पूरे जनपद में सघन जांच की गई तथा पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 363 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि कोविड-19 की वजह से जनपद में रात्रि कर्फ्यू जारी है। उन्होंने बताया कि यह बात संज्ञान में आई थी कि कुछ लोग नियमों का उल्लंघन कर सार्वजनिक स्थानों पर सरेआम शराब पी रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के आदेशानुसार सोमवार की देर रात तक विशेष अभियान चलाया गया, इसके तहत जनपद के विभिन्न जगहों पर सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि ऐसे 363 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 363 people arrested for drinking alcohol in public places in Noida

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे