लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,623 नए मामले, अभी 50,400 मरीज उपचाराधीन

By भाषा | Updated: September 12, 2021 20:04 IST

Open in App

मुंबई, 12 सितंबर महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,623 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 64,97,877 हो गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि महामारी से 46 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 1,38,142 पर पहुंच गई।

राज्य में अब तक कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद कुल 63,05,788 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत है और ठीक होने की दर 97.04 प्रतिशत है। अभी 50,400 मरीज उपचाराधीन हैं।

मुंबई में रविवार को संक्रमण के 357 नए मामले सामने आए तथा सात और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही शहर में कुल मामले बढ़कर 7,35,055 हो गए और मृतकों की संख्या 16,022 पर पहुंच गई।

मुंबई डिवीजन (मुंबई तथा आसपास के शहर) में संक्रमण के 751 नए मामले सामने आए और आठ मरीजों की मौत हुई। नासिक डिवीजन में 779 और पुणे डिवीजन में 1446 नए मामले सामने आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?