लाइव न्यूज़ :

‘मुठभेड़ विशेषज्ञ’ प्रदीप शर्मा की संपत्ति 36.21 करोड़, शिवसेना के टिकट पर नालासोपारा से लड़ रहे चुनाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 10, 2019 15:41 IST

चुनाव के लिए नामांकन पत्र के साथ जमा हलफनामे में राज्य पुलिस सेवा के 1983 बैच के अधिकारी शर्मा ने अपनी चल संपत्ति 1.81 करोड़ रुपये और पत्नी की चल संपत्ति 14.02 करोड़ रुपये घोषित की है।

Open in App
ठळक मुद्देशर्मा पिछले साल स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने से पहले ठाणे में वसूली रोधी प्रकोष्ठ में तैनात थे। पत्नी स्वीकृति के नाम पर 6.21 करोड़ रुपये की कृषि भूमि और 12 करोड़ रुपये मूल्य की व्यावसायिक इमारत होने की जानकारी दी है।

शिवसेना के टिकट पर मुंबई के नालासोपारा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे पूर्व पुलिस अधिकारी एवं ‘मुठभेड़ विशेषज्ञ’ प्रदीप शर्मा ने अपनी और पत्नी की संपत्ति 36.21 करोड़ रुपये घोषित की है।

शर्मा पिछले साल स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने से पहले ठाणे में वसूली रोधी प्रकोष्ठ में तैनात थे। चुनाव के लिए नामांकन पत्र के साथ जमा हलफनामे में राज्य पुलिस सेवा के 1983 बैच के अधिकारी शर्मा ने अपनी चल संपत्ति 1.81 करोड़ रुपये और पत्नी की चल संपत्ति 14.02 करोड़ रुपये घोषित की है।

शर्मा ने अपनी कोई अचल संपत्ति घोषित नहीं की है। उनकी पत्नी स्वीकृति के नाम पर 6.21 करोड़ रुपये की कृषि भूमि और 12 करोड़ रुपये मूल्य की व्यावसायिक इमारत होने की जानकारी दी है। इस प्रकार स्वीकृति के नाम पर कुल 20.37 करोड़ की अचल संपत्ति है।

शर्मा ने 2018-19 में अपनी वार्षिक आय 9.83 करोड़ रुपये और पत्नी की वार्षिक आय 41.63 लाख रुपये बतायी है। गौरतलब है कि 21 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में शर्मा के अलावा पूर्व पुलिस उपायुक्त शमशेर खान पठान और गौतम गायकवाड़ की किस्मत भी दांव पर है।

मुंबादेवी सीट से प्रकाश आंबेडकर की पार्टी ‘वंचित बहुजन अगाड़ी’ के टिकट से लड़ रहे पठान ने अपनी और पत्नी की कुल संपत्ति 5.17 करोड़ रुपये घोषित की है। शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे के खिलाफ वर्ली से लड़ रहे गायकवाड़ ने अपनी संपत्ति 3.21 करोड़ रुपये घोषित की है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रशिव सेनाउद्धव ठाकरेआदित्य ठाकरेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीसDevendra Fadnavis
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी