लाइव न्यूज़ :

देश में 36,18,458 उपचाराधीन मरीज, संक्रमण दर 16.98 प्रतिशत : सरकार

By भाषा | Updated: May 16, 2021 16:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 36,18,458 रह गयी है और संक्रमण दर भी 16.98 प्रतिशत हो गयी है।

देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 14.66 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने बताया कि 74.69 प्रतिशत उपचाराधीन मरीज 10 राज्यों में हैं। इनमें कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, राजस्थान, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात और छत्तीसगढ़ हैं।

संक्रमण दर भी तीन मई को 24.47 प्रतिशत थी, जो 16 मई को घटकर 16.98 प्रतिशत हो गयी।

देश में पिछले 24 घंटे में 3,62,437 मरीजों के ठीक हो जाने से अब तक 2,07,95,335 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,11,170 मामले आए। इनमें सबसे ज्यादा 41,664 मामले कर्नाटक से आए हैं, वहीं महाराष्ट्र से 34,848 और तमिलनाडु से 33,658 मामले आए हैं।

कोविड-19 से राष्ट्रीय स्तर पर मृत्यु दर 1.09 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 4077 मरीजों की मौत हो गयी। इनमें महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 960 और कर्नाटक में 349 मरीजों की मौत हो गयी।

देश में टीकाकरण अभियान के तहत रविवार तक कोविड-19 रोधी टीके की 18.22 करोड़ खुराकें दी गयी हैं।

रविवार को सुबह सात बजे की अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक 26,55,003 सत्र के दौरान 18,22,20,164 खुराकें दी गयीं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि टीकाकरण अभियान के तहत 66.76 प्रतिशत खुराकें 10 राज्यों में दी गयी है। इनमें आंध्र प्रदेश, केरल, बिहार, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र हैं।

पिछले 24 घंटे के दौरान 18-44 उम्र समूह में 5,62,130 खुराकें दी गयीं।

मंत्रालय ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटे के दौरान 17 लाख से ज्यादा खुराकें दी गयीं। टीकाकरण अभियान के 120 वें दिन (15 मई को) 17,33,232 खुराकें दी गयीं। कुल 16,027 सत्र में 11,30,928 लोगों को पहली खुराक और 6,02,304 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब