लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 3,614 नए मामले, 18 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 27, 2021 20:58 IST

Open in App

हैदराबाद, 27 मई तेलंगाना में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 3,614 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5.67 लाख से ज्यादा हो गई। वहीं 18 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,207 हो गई।

बुलेटिन में बताया गया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) से सबसे ज्यादा 504 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद नलगोंडा से 229 और खम्मम से 228 मामले सामने आए हैं।

राज्य में 38,267 मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं कुल संक्रमितों की संख्या 5,67,517 है और 3,961 मरीजों के उपचार के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 5,26,043 हो गई। राज्य में संक्रमण से मृत्यु दर 0.56 फीसदी और स्वस्थ होने की दर 92.69 फीसदी है।

इसी बीच 'तेलंगाना जूनियर एंड सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर्स' ने बृहस्पतिवार को बताया कि राज्य सरकार ने उनकी कुछ मांगों का संज्ञान लिया है और इसके मद्देनजर वह हड़ताल वापस ले रहे हैं।

जूनियर डॉक्टरों ने मानदेय में वृद्धि और अन्य मुद्दों के समाधान की मांग करते हुए बुधवार और बृहस्पतिवार को ड्यूटी का बहिष्कार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह