मुंबई में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के 361 यात्रियों को पृथक किया गया

By भाषा | Updated: December 30, 2020 00:09 IST2020-12-30T00:09:25+5:302020-12-30T00:09:25+5:30

361 passengers segregated on international flights to Mumbai | मुंबई में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के 361 यात्रियों को पृथक किया गया

मुंबई में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के 361 यात्रियों को पृथक किया गया

मुंबई, 29 दिसंबर मुंबई हवाई अड्डे पर मंगलवार को 664 यात्री पहुंचे जिनमें से 361 मुसाफिरों को शहर में पृथकवास में रखा गया है।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को कुल नौ अंतरराष्ट्रीय उड़ाने यहां पहुंचीं।

उन्होंने बताया कि 254 यात्रियों को अन्य राज्य जाने दिया गया जबकि कुछ मुसाफिरों को गर्भवती होने और अधिक उम्र होने जैसे कारणों के चलते अनिवार्य पृथक-वास नियम से छूट दी गई है।

नगर निकाय ने यूरोपीय देशों और पश्चिम एशिया से आने वाले यात्रियों को संस्थागत पृथक-वास में रखने के लिए जारी मानक संचालन प्रक्रिया में रविवार को संशोधन किया था। इसे ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया प्रकार सामने आने के बाद जारी किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 361 passengers segregated on international flights to Mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे