लाइव न्यूज़ :

भारत में संक्रमण के 36,083 नए मामले आए सामने, 493 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 15, 2021 10:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अगस्त भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 36,083 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,21,92,576 हो गई है तथा 493 और संक्रमितों की मौत हो जाने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 4,31,225 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को अद्यतन आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

रविवार सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मामलों की संख्या कम होकर 3,85,336 हो गई है और यह संक्रमण के कुल मामलों का 1.20 प्रतिशत है। लोगों के संक्रमित होने के बाद ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.46 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,337 मामलों की कमी आई है।

मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को 19,23,863 नमूनों की जांच की गई और इसी के साथ देश में कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए अब तक कुल 49,36,24,440 नमूनों की जांच की जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 1.88 प्रतिशत है, जो पिछले 20 दिन से तीन प्रतिशत से नीचे है। साप्ताहिक संक्रमण दर दो प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,13,76,015 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत रविवार सुबह तक कोविड-19 रोधी टीके की 54.38 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे