लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3,608 नए मामले आए, 48 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: September 22, 2021 22:07 IST

Open in App

मुंबई, 22 सितंबर महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 3,608 नए मामले आए जिन्हें मिलाकर राज्य में अबतक 65,31,237 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, गत 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 48 और रोगियों की मौत हो गई। राज्य में अबतक कुल 1,38,664 लोगों की महामारी से जान जा चुकी है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने दी।

वहीं, पड़ोसी गुजरात के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बुधवार को कोविड-19 के 20 नए मामले आए जिन्हें मिलाकर राज्य में अबतक 8,25,771 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि, गत 24 घंटे के दौरान किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है और महामारी से मरने वालों की संख्या 10,082 पर बनी हुई है।

महाराष्ट्र के अधिकारी ने बताया कि बुधवार को राज्य में आए मामलों की संख्या मंगलवार को संक्रमित पाए गए रोगियों के मुकाबले 477 अधिक है। उन्होंने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान 4,285 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। महाराष्ट्र में अबतक 63,49,029 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 40 हजार से नीचे आ गई है और बुधवार को 39,984 रोगियों का इलाज चल रहा था। उन्होंने बताया कि मंगलवार को कोविड-19 के 3,131 नए मामले आए थे जबकि 70 संक्रमितों की जान गई थी।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में 2,64,416 लोग गृह पृथकवास में हैं जबकि 1,678 लोगों को संस्थागत पृथकवास में रखा गया है। राज्य में कोविड-19 रोगियों के ठीक होने की दर 97.21 प्रतिशत है जबकि इस बीमारी से मृत्युदर 2.12 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान राज्य में 1,68,917 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई है जिन्हें मिलाकर अबतक महाराष्ट्र में 5,74,76,142 नमूनों की जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि छह जिलों-धुले, नंदूबार, नांदेड, अकोला, भंडारा और गोंदिया- के ग्रामीण इलाकों में कोविड-19 का कोई मामला सामने नहीं आया है।

अधिकारी ने बताया कि मुंबई में बुधवार को कोविड-19 के 486 नए मामले आए जबकि चार रोगियों की मौत दर्ज की गई।

गुजरात में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक इस समय कुल 133 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें से तीन को जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया है। राज्य में 20 और रोगियों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ठीक होने वाले रोगियों की संख्या बढ़कर 8,15,556 हो गई है।

इस बीच, गुजरात में बुधवार को कोविड-19 से बचाव के लिए टीके की करीब 6.35 लाख खुराक दी गई। इसके साथ ही राज्य में अबतक 5.79 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे