लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 360 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 29,696 हुई

By भाषा | Updated: June 8, 2021 12:43 IST

Open in App

ईटानगर, आठ जून अरुणाचल प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के 360 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,696 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. लोबसांग जाम्पा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई। जाम्पा ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 3440 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, 513 और मरीजों के ठीक होने के बाद राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 26,131 हो गई। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर अब 88 प्रतिशत और संक्रमण दर 4.58 प्रतिशत है। संक्रमण से अब तक कुल 125 लोगों की मौत हुई है।

जाम्पा ने बताया कि कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र से 74, वेस्ट कामेंग और अपर सुबनसिरी से 31-31, लोअर सुबनसिरी और ईस्ट सियांग से 25-25 मामले आए। ईस्ट कामेंग से 23, लोहित से 18, नामसई से 15 और अपर सियांग से 13 मामले आए। अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से 349 मामले ‘रैपिड एंटीजन’ जांच, दो आरटी-पीसीआर और नौ ‘ट्रूनैट’ जांच में सामने आए। उन्होंने बताया कि राज्य में सोमवार को 7848 नमूनों की जांच समेत अब तक कुल 6,38,028 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। कैपिटल कॉम्पलेक्स क्षेत्र में ईटानगर, नाहरलगुन, निर्जुली और बंदरदेवा इलाके आते हैं। सबसे ज्यादा 648 उपचाराधीन मरीज इसी क्षेत्र में हैं। तवांग में 311 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से अब तक राज्य में 3,90,227 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए हैं। राज्य में सोमवार को टीके की कुल 1,35,760 खुराकें उपलब्ध थी। इनमें से केंद्र ने 1,23,550 खुराकों की आपूर्ति की और राज्य सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से 12,210 खुराकें खरीदी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों