हिंसाग्रस्त सूडान से दिल्ली पहुंचा 360 भारतीयों का पहला जत्था, लोगों ने लगाए भारतीय सेना व पीएम मोदी के जिंदाबाद के नारे, देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: April 27, 2023 10:11 IST2023-04-27T09:25:41+5:302023-04-27T10:11:58+5:30

सूडान से सऊदी अरब आए भारतीयों को देश वापस भेजते हुए विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने एक ट्वीट भी किया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि "सूडान बंदरगाह से #ऑपरेशन कावेरी के तहत पहला IAF C-130J विमान 148 भारतीयों को लेकर जेद्दा पहुंचा है। जेद्दा से लोगों को जल्द से जल्द भारत वापस भेजने की तैयारी की जा रही है।"

360 Indians First batch reached Delhi from violence-hit Sudan people raised slogans PM Modi indian army zindabad video | हिंसाग्रस्त सूडान से दिल्ली पहुंचा 360 भारतीयों का पहला जत्था, लोगों ने लगाए भारतीय सेना व पीएम मोदी के जिंदाबाद के नारे, देखें वीडियो

फोटो सोर्स: ANI

Highlightsसूडान से 360 भारतीयों का पहला जत्था आज दिल्ली पहुंच गया है। अपने देश वापस लौटने पर लोगों में काफी खुशी देखी गई है। ऐसे में देश लौटने पर लोगों ने एयरपोर्ट पर ही भारतीय सेना और पीएम मोदी के जिंदाबाद के नारे लगाने लगे थे।

नई दिल्ली: 'ऑपरेशन कावेरी' के तहत हिंसा प्रभावित सूडान से बाहर निकाले गए भारतीयों का पहला जत्था आज भारत लौटा है। इस पहले जत्थे में 360 भारतीय देश वापस लौटे है। ऐसे में जब हिंसाग्रस्त सूडान से भारतीय नागरिक भारत वापस लौट आए तो एयरपोर्ट पर वे भावुक हो गए है और नारे लगाने लगे। 

उन लोगों द्वारा 'भारत माता की जय', 'भारतीय सेना जिंदाबाद' और 'नरेंद्र मोदी जिंदाबाद' के नारे लगाए गए है। बता दें कि सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के बाद उन्हें सऊदी अरब के जेद्दा ले जाया गया था जहां से प्लेन के जरिए उन्हें भारत वापस भेजा जा रहा है।

ऐसे में जेद्दा एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए आज सुबह एक प्लाइट निकली थी जो 360 भारतीय को लेकर भारत आई है। इस दौरान केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन भी जेद्दा हवाई अड्डे पर मौजूद थे और उन्होंने पहले जत्थे के 360 भारतीयों को वहां से विदा भी किया है। 

भारत वापस लौटे लोगों ने क्या कहा

सूडान से भारत वापस आए लोगों में काफी खुशी है। इस पर बोलते हुए भारतीय नागरिक सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा है कि "मैं वहां एक आईटी परियोजना के लिए गया था और वहां फंस गया था। दूतावास और सरकार ने भी बहुत मदद की है। जेद्दा में लगभग 1000 लोग मौजूद हैं। सरकार भी है और तेजी से निकासी कर रही हैं।" 

सूडान से आए एक और भारतीय ने कहा है कि "भारतीयों ने बहुत खुशी व्यक्त की है। यह बहुत ही खुशी की बात है कि हम घर सही से वापस आ गए है क्योंकि वहां का मंजर काफी खतरनाक था। मैं पीएम मोदी और भारत सरकार को धन्यवाद देता हूं।"

इससे पहले विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने भी ट्वीट किया था और कहा था कि "सूडान बंदरगाह से #ऑपरेशन कावेरी के तहत पहला IAF C-130J विमान 148 भारतीयों को लेकर जेद्दा पहुंचा। सूडान में जो लोग फंसे हैं उनमें भारी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। जेद्दा से लोगों को जल्द से जल्द भारत वापस भेजने की तैयारी की जा रही है।"

पिछले 12 दिनों की लड़ाई में 400 से अधिक लोगों की हुई मौत

सूडान में सेना और अर्द्धसैनिक समूह के बीच सत्ता हासिल करने के लिए भीषण संघर्ष जारी है। पिछले 12 दिनों से जारी भीषण लड़ाई में 400 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। सूडान में दोनों पक्षों के 72 घंटे के संघर्ष विराम पर सहमत होने के बाद भारत ने वहां फंसे अपने नागरिकों को बाहर निकालने के प्रयास तेज कर दिये हैं। विदेश राज्य मंत्री मुरलीधरन ने निकासी अभियान के बारे में कहा था कि सूडान के बंदरगाह और जेद्दा में जरूरी आधारभूत ढांचा तैयार किया गया है।

इससे पहले शनिवार को सऊदी अरब ने कहा था कि उसने "भाईचारे और मित्रवत" के तहत विदेशी देशों के 66 नागरिकों को सूडान से निकाला है जिसमें कुछ भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। यही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शुक्रवार को सूडान में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की थी। 

भाषा इनपुट के साथ
 

Web Title: 360 Indians First batch reached Delhi from violence-hit Sudan people raised slogans PM Modi indian army zindabad video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे