लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 36 नए रोगी मिले; कोई मौत नहीं

By भाषा | Updated: August 1, 2021 22:23 IST

Open in App

लखनऊ, एक अगस्त उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 36 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई। इस अवधि में किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोविड-19 से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। राज्य में अब तक इस वायरस से मरने वालों की संख्या 22,763 है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 36 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सुल्तानपुर में चार तथा प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर में तीन-तीन नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि की गई है।

इसी अवधि में 70 मरीज संक्रमण से उबर गए हैं। राज्य में इस वक्त 664 कोविड-19 संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में दो लाख 48 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक छह करोड़ 57 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos