झारखंड में कोविड-19 के 36 नये मामले

By भाषा | Updated: August 1, 2021 19:41 IST2021-08-01T19:41:43+5:302021-08-01T19:41:43+5:30

36 new cases of Kovid-19 in Jharkhand | झारखंड में कोविड-19 के 36 नये मामले

झारखंड में कोविड-19 के 36 नये मामले

रांची, एक अगस्त झारखंड में रविवार को कोविड-19 के 36 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,47,173 हो गयी जबकि इस दौरान संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की तादाद 5,128 पर स्थिर रही। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक नये मामलों में रांची में सर्वाधिक आठ नये मरीज मिले जबकि पूर्वी सिंहभूम जिले में संक्रमण के पांच नये मामले दर्ज किए गए। झारखंड में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 252 हो गयी है। राज्य में अब तक कुल 3,41,793 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं।

बुलेटिन के मुताबिक राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान 56,045 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 36 new cases of Kovid-19 in Jharkhand

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे