लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 36 नए मामले आए, किसी की मौत नहीं

By भाषा | Updated: November 6, 2021 22:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह नवंबर दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 36 नए मामले आए हैं। हालांकि, इस दौरान किसी संक्रमित की मौत दर्ज नहीं की गई। वहीं, इस दौरान दिल्ली में संक्रमण दर 0.10 प्रतिशत रही। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी।

विभाग ने बताया कि इसके साथ ही दिल्ली में अबतक संक्रमित हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 14,40,071 हो गई है जिनमें से 14.14 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं।

दिल्ली में जारी दैनिक बुलेटिन के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अब तक 25,091 लोगों की महामारी से जान गई है। लेकिन इस महीने किसी भी मरीज की मौत दर्ज नहीं की गई है। वहीं अक्टूबर और सितंबर में क्रमश: चार और पांच मरीजों की कोविड-19 से जान गई थी।

बुलेटिन के मुताबिक शनिवार को संक्रमण दर (कुल जांचे गए नमूनों के अनुपात में संक्रमित) में मामूली गिरावट दर्ज की गई और 0.10 प्रतिशत पर आ गई है। शुक्रवार को दिल्ली में 32 मामले दर्ज किए गए थे और संक्रमण दर 0.14 प्रतिशत रही थी। पिछले कई हफ्तों में संक्रमण दर 0.05 से 0.10 प्रतिशत रहने के बाद शुक्रवार को इसमें वृद्धि देखी गई थी।

बुलेटिन के मुताबिक गत दिन कुल 34,554 नमूनों की जांच की गई थी जिनमें से 25,399 नमूनों की जांच आरटी-पीसीआर पद्धति से हुई थी जबकि 9,155 नमूनों की जांच एंटीजन पद्धति से हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू