लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 36 नए मामले, तीन और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: July 19, 2021 19:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जुलाई दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 36 नए मामले सामने आए तथा तीन और मरीजों की मौत हो गई।

पिछले साल 15 अप्रैल को राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के 17 मामले आए थे। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 58 लोग ठीक हो गए। बुलेटिन के अनुसार, अब तक संक्रमण के 14,35,565 मामले सामने आ चुके हैं और कोविड-19 से 25,030 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में 14,09,968 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। मृत्यु दर 1.74 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 59,410 नमूनों की जांच की गयी। दिल्ली में 567 उपचाराधीन मरीज हैं। बुलेटिन के मुताबिक 183 मरीज गृह पृथक-वास में हैं वहीं निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या 407 है। दिल्ली में अस्पतालों में 12,754 बेड में से केवल 339 पर मरीज हैं। रविवार को दिल्ली में कोविड-19 से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई थी और संक्रमण के 51 मामले सामने आए थे।

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को टीकों की 11,354 खुराक दी गयी। इनमें 4,307 लोगों ने दूसरी खुराक ली। बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में अब तक 93,41,815 खुराकें दी गयी हैं। इनमें से 22,16,413 ऐसे लोग हैं जो दोनों खुराक ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह