लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के एलएनजेपी और जीटीबी अस्पताल में ब्लैक फंगस 36 नए मामले सामने आए: अधिकारी

By भाषा | Updated: May 23, 2021 23:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 मई दिल्ली सरकार द्वारा संचालित एलएनजेपी और जीटीबी अस्पताल में एक दिन में ब्लैक फंगस के 36 और मामले सामने आए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

शाहदरा स्थित गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में 21 जबकि लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में 15 नए मामले सामने आए हैं।

ताहिरपुर में स्थित दिल्ली सरकार द्वार संचालित राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल (आरजीएसएसएच) में ब्लैक फंगस या म्यूकोरमाइकोसिस के इलाज के लिये एक समर्पित केन्द्र बनाया गया है। आरजीएसएसएच में म्यूकोरमाइकोसिस का अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया है।

एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉक्टर सुरेश कुमार ने कहा, ''फिलहाल एलएनजेपी अस्पताल में ब्लैक फंगस के रोगियों की संख्या 36 है, जिनमें से 30 कोरोना वायरस संक्रमित हैं।''

आरजीएसएसएच के चिकित्सा महानिदेशक बीएल शेरवाल ने कहा कि अस्पताल में ब्लैक फंगस का अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया है।

जीटीबी अस्पताल में म्यूकोरमाइकोसिस के लिये समर्पित केन्द्र का प्रबंधन भी देख रहे शेरवाल ने कहा कि अस्पताल में रविवार शाम तक ब्लैक फंगस के कुल 41 मामले सामने आ चुके हैं

इस बीच, सर गंगाराम अस्पताल के चेयरमेन डी एस राणा ने कहा कि अस्पताल में ऐेसे 65 रोगी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा