लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में 3.6 तीव्रता का भूकंप

By भाषा | Updated: November 29, 2021 11:34 IST

Open in App

चेन्नई/ वेल्लोर, 29 नवंबर तमिलनाडु के उत्तरी नगर वेल्लोर से कुछ दूर सोमवार तड़के भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी।

इस बीच, प्रशासन के अधिकारियों ने एक गांव में एक घर के आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने की सूचना दी।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले केंद्र ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 मापी गई । भूकंप सोमवार को तड़के चार बजकर 17 मिनट पर 25 किलोमीटर की गहराई में आया।

केंद्र ने बताया कि इसका केंद्र वेल्लोर से 59 किलोमीटर दूर और चेन्नई से करीब 184 किलोमीटर पश्चिम में था।

वेल्लोर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप थट्टापरई गांव (गुड़ियट्टम तालुक) के तहत मथुरा मीनूर कोलाइमेडु में आया और इलाके में एक घर भूकंप के असर से क्षतिग्रस्त हो गया।

दो मंजिला घर के मालिक जी सेल्वम ने बताया कि भूकंप की वजह से घर में ‘दरार’ आ गई।

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के कारण जिले में किसी और तरह के नुकसान का पता लगाने का काम जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे