लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के गहिरमाथा में मछली पकड़ने पर 36 मछुआरे गिरफ्तार, पांच नौकाएं जब्त

By भाषा | Updated: December 12, 2020 16:37 IST

Open in App

केंद्रपाड़ा, 12 दिसंबर ओडिशा में केंद्रपाड़ा जिले मे गहिरमाथा समुद्री अभयारण्य में कछुओं की बहुलता वाले क्षेत्र में गैरकरनूनी तरीके से मछली पकड़ने पर 36 मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मछली पकड़ने वाली पांच नौकाओं को भी जब्त कर लिया गया क्योंकि इस क्षेत्र में मछली पकड़ना प्रतिबंधित हैं।

गिरफ्तार किए गए लोग बालासोर, केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर जिलों के पेशेवर मछुआरे हैं।

वन अधिकारियों ने कहा कि मछुआरों ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, उड़ीसा समुद्री मत्स्य पालन विनियमन अधिनियम और अन्य नियमों के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए निषिद्ध क्षेत्रों में अतिक्रमण किया था।

उन्होंने कहा कि ऑलिव रिडले कछुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, उनके क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन कर प्रवेश करने की घटनाओं में अब तक 76 मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है।

एक नवंबर से अब तक 12 नौकाओं को भी जब्त किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?