दिल्ली में 36 डिग्री से. के आसपास रह सकता है अधिकतम तापमान

By भाषा | Updated: June 19, 2021 11:54 IST2021-06-19T11:54:31+5:302021-06-19T11:54:31+5:30

36 degree C in Delhi. Maximum temperature can remain around | दिल्ली में 36 डिग्री से. के आसपास रह सकता है अधिकतम तापमान

दिल्ली में 36 डिग्री से. के आसपास रह सकता है अधिकतम तापमान

नयी दिल्ली, 19 जून राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान शनिवार को 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने कहा कि दिल्ली में सुबह आर्द्रता का स्तर 69 प्रतिशत दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि शुक्रवार को यह 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान मौसम के औसत से तीन डिग्री कम 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विज्ञानियों ने शनिवार को उत्तर-उत्तरपश्चिमी हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 36 degree C in Delhi. Maximum temperature can remain around

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे