लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के महाराष्ट्र में 3,595 और कर्नाटक में 1,108 नए मामले

By भाषा | Updated: September 16, 2021 20:56 IST

Open in App

मुंबई/बेंगलुरु, 16 सितंबर कोविड-19 के महाराष्ट्र में 3,595 और कर्नाटक में 1,108 नए मामले सामने आए हैं। दोनों राज्यों के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

महाराष्ट्र में 3,240 रोगियों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 63,20,310 हो गई। वहीं 45 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 1,38,322 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में 49,342 रोगियों का उपचार चल रहा है। राज्य में स्वस्थ होने की दर 97.06 प्रतिशत और मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत है। मुंबई में संक्रमण के 446 नए मामले सामने आए और दो रोगियों की मौत हो गई। इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 7,36,728 और मृतकों की संख्या बढ़कर 16,039 हो गई।

कर्नाटक में संक्रमण के 1,108 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,65,191 हो गई। वहीं 18 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 37,555 पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

दिन में 809 मरीज संक्रमण मुक्त हुए और इसके साथ ही कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 29,11,434 हो गई। राज्य में 16,174 रोगियों का उपचार चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू