लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 3,593 नए मामले आए, मृतक संख्या 1,714 पर पहुंची

By भाषा | Updated: November 9, 2020 22:58 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, नौ नवंबर केरल में कोरोना वायरस के नए मामलों में गिरावट आई है। प्रदेश में सोमवार को 3,593 नए मामले आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 4,89,702 हो गई, वहीं 22 लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 1,714 हो गई।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री के. के. शैलजा ने यहां एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि एक दिन में 5,983 लोग संक्रमणमुक्त हो गए जिसके बाद अब तक कुल 4,08,460 लोग ठीक हो चुके हैं, वहीं इस समय 79,410 लोग उपचार करा रहे हैं।

केरल में कल कोविड-19 के 5,440 नए मामले सामने आए थे।

पिछले 24 घंटे में केरल में 32,489 नमूनों की जांच की गयी और इन्हें मिलाकर अब तक कुल 51,30,922 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

राज्य में संक्रमण से 13 वर्ष के एक लड़के समेत 22 लोगों की मृत्यु हो गयी, जिसके बाद कुल मृतक संख्या 1,714 पहुंच गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र