लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3,586 मामले आए, 67 मौतें

By भाषा | Updated: September 18, 2021 00:13 IST

Open in App

मुंबई, 17 सितंबर महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 3,586 नए मामले सामने आए और 67 लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 65,15,111 हो गए और मरने वालों की संख्या 1,38,389 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य भर में 4,410 रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 63,24,720 हो गई।

राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 48,451 है।

इस बीच, तमिलनाडु में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,669 नए मामले सामने आए, जिससे अब तक आए कुल मामलों की संख्या बढ़कर 26,42,030 हो गई जबकि 17 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 35,288 तक पहुंच ई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में 1,565 लोगों को छुट्टी दे दी गई है, जिससे राज्य में अब तक ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 25,89,899 हो गई है। राज्य में अब उपचाराधीन रोगियों की संख्या 16,843 है।

इसके अलावा, तेलंगाना में शुक्रवार को कोविड-19 के 241 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,63,026 हो गई, जबकि दो और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 3,902 हो गई।

राज्य सरकार ने एक बुलेटिन में कहा कि 298 और लोग इस संक्रामक रोग से स्वस्थ हुए। राज्य में अब तक ठीक होने वालों की कुल संख्या 6,53,901 हो गई।

बुलेटिन में कहा गया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 5,223 है।

हरियाणा में शुक्रवार को कोविड-19 के आठ नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,70,705 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के दैनिक बुलेटिन के अनुसार, राज्य में कोई ताजा मौत नहीं हुई। मरने वालों की संख्या 9,808 है।

बुलेटिन में कहा गया है कि हरियाणा में अब 93 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में अब तक 7,60,574 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र