लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 358 नए मामले, पांच और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 12, 2021 12:13 IST

Open in App

ईटानगर, 12 जून अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 358 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 30,850 हो गयी है। वहीं, संक्रमण से पांच और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 138 हो गयी है। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने शनिवार को इस बारे में बताया।

राज्य निगरानी अधिकारी डॉ लोबसांग जाम्पा ने बताया कि कोरोना वायरस के नए मामले चांगलांग, नामसाई, तवांग और पूर्वी सियांग जिलों से आए हैं और सभी मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कुरुंग कुमेय जिले से सर्वाधिक 59 नए मामले आये हैं। इसके बाद कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र से 54, चांगलांग से 43, नामसाई से 30, वेस्ट कामेंग से 24, लोंगडिंग से 23, ईस्ट कामेंग से 22, लोहित से 19 और पापुमपारे से 14 मामले हैं।

अपर ओर लोअर सुबनसिरी से 10 मामले सामने आये हैं। क्रा दादी से नौ, लोअर सियांग से आठ, ईस्ट और वेस्ट सियांग से सात-सात मामले, अपर सियांग से पांच, लोअर दिबांग घाटी से चार, तवांग और तिरप से तीन-तीन मामले, अंजॉ से दो और सियांग तथा कामले जिलों से एक-एक मामला आया है। एसएसओ ने बताया कि नए मामलों में 339 की पुष्टि रैपिड एंटीजन जांच से, नौ की पुष्टि आरटी-पीसीआर जांच से और 10 की पुष्टि ट्रू-नैट जांच विधि से हुई है। इनमें 138 लोगों में संक्रमण के लक्षण नहीं थे।

उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में वर्तमान में 3,274 मरीजों का उपचार चल रहा है। जाम्पा ने बताया कि शुक्रवार को 288 मरीज स्वस्थ हुए जिससे ठीक होने वालों की संख्या 27,438 हो गयी है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 से ठीक होने की दर 88.94 प्रतिशत जबकि उपचाराधीन मरीज 10.61 प्रतिशत और संक्रमण दर 6.31 प्रतिशत है।

जाम्पा ने बताया कि राज्य में अब तक 6,63,519 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई है इसमें शुक्रवार को 5,673 नमूनों की जांच भी शामिल है। बहरहाल, राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ दिमोंग पाडुंग ने बताया कि राज्य में जनवरी में टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अब तक 4,11,272 लोगों का टीकाकरण हुआ है। पाडुंग ने बताया कि शुक्रवार को राज्य में टीके की कुल 1,54,800 खुराकें उपलब्ध थीं जिनमें केंद्र से मिली 1,29,850 खुराकें और राज्य सरकार द्वारा सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से खरीदी गयी 24,950 खुराकें शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू