लाइव न्यूज़ :

मुंबई में कोरोना वायरस के 357 नए मामले और 11 लोगों की हुई मौत, अब तक 4589 हुए कुल संक्रमित, मरने वालों की संख्या पहुंची 179

By सुमित राय | Updated: April 24, 2020 20:33 IST

मुंबई में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 357 नए मामले सामने आए, जबकि 11 लोगों ने इस महामारी से अपनी जान गंवा दी।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 4589 हो गई है।मुंबई में कोरोना वायरस से अब तक 179 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

मुंबई में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और यहां शुक्रवार को 357 नए कोरोना के मरीज सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 4589 हो गई। वहीं शुक्रवार को मुंबई में 11 लोगों ने इस महामारी से अपनी जान गवाई, जिसके बाद मरने वालों की संख्या कुल संख्या 179 हो गई।

महाराष्ट्र के पब्लिक स्वास्थ्य विभाग ने बताया, "मुंबई में आज 357 नए कोविड-29 के मामले सामने आए हैं और 11 मौतें हुई हैं। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 4589 हो गई और कुल मरने वालों की संख्या 179 हो गई है, जबकि 595 लोग ठीक हुए हैं। मुंबई में अब सक्रिय मामलों की संख्या 3815 है।"

देश में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से ही आए हैं और राज्य में सबसे ज्यादा कोरोना पीड़ित मुंबई में ही है। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 6430 पहुंच गई है, जिसमें 283 लोगों की मौत हो चुकी है और 840 लोग ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय का ताजा आंकड़ों क अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1752 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही इस दौरान देश भर में इस बीमारी की वजह से 37 लोगों की मौत भी हुई हैं। भारत में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23452 हो गई है, जिसमें से 724 लोगों की मौत हो गई है और इस महामारी से 4813 लोग ठीक हुए हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरसमुंबईसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया