लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 357 नए मामले आए, 11 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: January 13, 2021 23:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 357 नए मरीज सामने आने के बाद महामारी के मामले 6.31 लाख के पार चले गये जबकि संक्रमण दर घटकर 0.50 फीसद हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह जनवरी में दसवीं बार है जब दैनिक मामले 500 से कम आए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अब यहां इस संक्रमण के मामले 6.31 लाख के पार चले गए है जबकि इस बीमारी से 11 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 10,718 हो गई।

एक जनवरी को दिल्ली में कुल 585 मामले दर्ज किए गए, जबकि दो जनवरी को 494 नए, तीन जनवरी को 424, चार जनवरी को 384, पांच जनवरी को 442, छह जनवरी को 654, सात जनवरी को 486, आठ जनवरी को 444, नौ जनवरी को 519, 10 जनवरी को 399 , 11 जनवरी को 306 और 12 जनवरी को 386 नए मामले सामने आए थे।

दिल्ली में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बुधवार को 2991 रही जबकि संक्रमण दर घटकर 0.50 फीसद दर्ज की गयी।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा था कि पिछले सात दिनों में संक्रमण दर एक फीसद के नीचे है जो यहां इस महमारी की स्थिति में सुधार का संकेत है।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, 37,812 आरटी-पीसीआर जांच और 32,933 रैपिड एंटीजन जांच सहित पिछले दिन की गईं 70,745 जांचों के बाद ये 357 नए मामले सामने आए।

बुलेटिन में कहा गया कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या बढ़कर 6,31,249 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे