लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 35,662 नए मामले, 281 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: September 18, 2021 12:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 सितंबर भारत में एक दिन में कोविड-19 के 35,662 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,34,17,390 हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 281 और मरीजों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,44,529 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़ कर 3,40,639 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.02 प्रतिशत है।

इसके मुताबिक, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.65 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 1,583 की वृद्धि हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 55,07,80,273 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 14,48,833 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई। दैनिक संक्रमण दर 2.46 दर्ज की गई, यह बीते 19 दिन से तीन फीसदी से कम बनी हुई है।

वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 2.02 प्रतिशत है, जो पिछले 85 दिन से तीन प्रतिशत से कम बनी हुई है। देश में अभी तक कुल 3,26,32,222 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 79.42 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से जिन 281 लोगों की मौत हुई, उनमें से केरल के 131 लोग और महाराष्ट्र के 67 लोग थे।

देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,44,529 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,38,389, कर्नाटक के 37,573, तमिलनाडु के 35,288, दिल्ली के 25,085, केरल के 23,296, उत्तर प्रदेश के 22,887 और पश्चिम बंगाल के 18,629 लोग शामिल थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा