लाइव न्यूज़ :

MP: आजीवन सजा काट रहे 356 कैदियों को स्वतंत्रता दिवस के दिन रिहा किया जाएगा, केंद्र सरकार ने कैदियों को लेकर जारी किया दिशा-निर्देश

By भाषा | Updated: August 9, 2022 15:13 IST

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यहां संवाददाताओं को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में कैदियों को विशेष छूट देने के लिये राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को दिशा-निर्देश जारी किये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश की जेलों में आजीवन सजा काट रहे 356 कैदियों को 15 अगस्त को रिहा किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में कैदियों को विशेष छूट देने के लिये राज्यों को दिशा-निर्देश जारी किये हैं

भोपालः मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार को कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश की जेलों में आजीवन सजा काट रहे 356 कैदियों को 15 अगस्त को रिहा किया जाएगा। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यहां संवाददाताओं को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में कैदियों को विशेष छूट देने के लिये राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को दिशा-निर्देश जारी किये हैं।

उन्होंने कहा कि इन दिशा-निर्देशों का परिपालन करते हुए स्वतंत्रता दिवस पर मध्य प्रदेश की जेलों में आजीवन सजा काट रहे 356 कैदी रिहा किए जाएंगे। मिश्रा ने बताया, ‘‘राज्य सरकार ने विशेष परिहार नीति 2012 के तहत इनकी सजा माफ करने का निर्णय लिया है। ये 356 कैदी 15 अगस्त को रिहा होंगे।’’ उन्होंने कहा कि इन कैदियों में बलात्कार जैसे गंभीर अपराध करने वाले कैदी शामिल नहीं हैं। 

इसके साथ ही नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया को बताया कि भोपाल से JMB के दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आतंकी मार्च से पुलिस के रडार पर थे, इनके पास से आपत्तिजनक सामग्री मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पुलिस और अन्य एजेंसियों का केंद्रीय एजेंसियों के साथ बढ़िया सामंजस्य है।

टॅग्स :Narottam MishraMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्टडीजीपी कैलाश मकवाना ने खौफ टेक्स से संबंधित सभी मामले में दिया आदेश, लारेंस के गुर्गे हेरी बाक्सर गैंग पर प्रदेश की एसटीएफ कसेगी शिकंजा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर