MP: आजीवन सजा काट रहे 356 कैदियों को स्वतंत्रता दिवस के दिन रिहा किया जाएगा, केंद्र सरकार ने कैदियों को लेकर जारी किया दिशा-निर्देश

By भाषा | Updated: August 9, 2022 15:13 IST2022-08-09T15:07:18+5:302022-08-09T15:13:54+5:30

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यहां संवाददाताओं को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में कैदियों को विशेष छूट देने के लिये राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को दिशा-निर्देश जारी किये हैं।

356 prisoners serving life sentences in Madhya Pradesh jails to be released on Independence Day | MP: आजीवन सजा काट रहे 356 कैदियों को स्वतंत्रता दिवस के दिन रिहा किया जाएगा, केंद्र सरकार ने कैदियों को लेकर जारी किया दिशा-निर्देश

MP: आजीवन सजा काट रहे 356 कैदियों को स्वतंत्रता दिवस के दिन रिहा किया जाएगा, केंद्र सरकार ने कैदियों को लेकर जारी किया दिशा-निर्देश

Highlightsप्रदेश की जेलों में आजीवन सजा काट रहे 356 कैदियों को 15 अगस्त को रिहा किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में कैदियों को विशेष छूट देने के लिये राज्यों को दिशा-निर्देश जारी किये हैं

भोपालः मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार को कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश की जेलों में आजीवन सजा काट रहे 356 कैदियों को 15 अगस्त को रिहा किया जाएगा। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यहां संवाददाताओं को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में कैदियों को विशेष छूट देने के लिये राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को दिशा-निर्देश जारी किये हैं।

उन्होंने कहा कि इन दिशा-निर्देशों का परिपालन करते हुए स्वतंत्रता दिवस पर मध्य प्रदेश की जेलों में आजीवन सजा काट रहे 356 कैदी रिहा किए जाएंगे। मिश्रा ने बताया, ‘‘राज्य सरकार ने विशेष परिहार नीति 2012 के तहत इनकी सजा माफ करने का निर्णय लिया है। ये 356 कैदी 15 अगस्त को रिहा होंगे।’’ उन्होंने कहा कि इन कैदियों में बलात्कार जैसे गंभीर अपराध करने वाले कैदी शामिल नहीं हैं। 

इसके साथ ही नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया को बताया कि भोपाल से JMB के दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आतंकी मार्च से पुलिस के रडार पर थे, इनके पास से आपत्तिजनक सामग्री मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पुलिस और अन्य एजेंसियों का केंद्रीय एजेंसियों के साथ बढ़िया सामंजस्य है।

Web Title: 356 prisoners serving life sentences in Madhya Pradesh jails to be released on Independence Day

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Narottam Mishra