लाइव न्यूज़ :

ठाणे में कोविड-19 के 356 नए मामले, सात और संक्रमितों की मृत्यु

By भाषा | Updated: September 4, 2021 09:28 IST

Open in App

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 356 नए मामले सामने आने के साथ यहां संक्रमण के कुल 5,52,337 मामले हो गए हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि ये नए मामले शुक्रवार को सामने आए। जिले में संक्रमण से सात और लोगों की मृत्यु होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 11,309 हो गई है। अधिकारी के अनुसार ठाणे में संक्रमण से मृत्यु दर 2.04 प्रतिशत है। जिला सूचना अधिकारी अजय जाधव ने कहा कि ठाणे में कोविड रोधी टीकाकरण करवा चुके लोगों की संख्या शुक्रवार को 50 लाख से अधिक हो गई। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 50,26,256 लोगों का टीकाकरण हुआ है जिनमें से 59,308 लोगों का टीकाकरण शुक्रवार को हुआ।एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 1,34,668 पर पहुंच गई है, वहीं संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 3,293 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया