लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में 356 और पक्षियों की मौत

By भाषा | Updated: January 9, 2021 19:35 IST

Open in App

जयपुर, नौ जनवरी राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में पक्षियों की मौत का क्रम जारी है और ऐसे 356 और मामले सामने आने के बाद शनिवार को राज्य में पक्षियों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 2512 तक पहुंच गया।

राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित 11 जिलों में पक्षियों में ऐवियन इंफ्लूऐंजा एन5एन8 वारयस संक्रमण का पता चला है। हालां‍कि, शनिवार को सामने आए नतीजों में किसी नमूने में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।

पशुपालन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, शनिवार को राज्य में 257 कौवे, 16 मोर, 29 कबूतर और 54 अन्य पक्षियों सहित कुल 356 पक्षियों की मौत हुई। शनिवार तक कुल मिलाकर 1963 कौवे, 152 मोर व 122 कबूतरों की मौत राज्‍य में हो चुकी है।

इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान सहित कई राज्यों में बर्ड फ्लू फैलने के मद्देनजर लोगों से सावधान रहने की अपील शनिवार को की।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां