लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में 356 पक्षियों की मौत, नमूने जांच के लिए भेजे गए

By भाषा | Updated: February 24, 2021 20:38 IST

Open in App

मुंबई, 24 फरवरी महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बर्ड फ्लू के प्रकोप के बीच राज्य में 356 और पक्षियों की मौत हो गई। इनमें से अधिकतर कुक्कुट पालन केंद्र से हैं। सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इन पक्षियों की मौत के मामले मंगलवार को सामने आए और उनके नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, 356 पक्षियों में से 343 कुक्कुट पालन केंद्र से हैं जिनमें से नंदूरबार जिले में 229 पक्षी मृत पाए गए हैं।

महाराष्ट्र में वर्ष 2016 में फैले बर्ड फ्लू के दौरान नंदूरबार जिले का नवापुर सर्वाधिक प्रभावित इलाका रहा था।

बयान के मुताबिक, मंगलवार को 11 कौवों और दो बगुलों की भी मौत हुई।

सरकार ने बयान में कहा कि पक्षियों के नमूनों को भोपाल और पुणे की प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक संक्रमण से प्रभावित इलाकों के 7,37,969 पक्षियों को मारने की कार्रवाई की गई है जिनमें नवापुर में 6,03,392 पक्षी शामिल हैं।

बयान के मुताबिक, प्रभावित इलाकों के मुर्गी पालन करने वाले किसानों को सरकार ने 3.38 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि जारी की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?