लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश के 35.50 लाख किसानों को मिलेगी 1600 करोड़ रुपये की राहत राशि

By भाषा | Updated: December 17, 2020 22:01 IST

Open in App

भोपाल, 17 दिसंबर मध्यप्रदेश में शुक्रवार को आयोजित होने वाले किसान सम्मेलनों में खरीफ 2020 में हुए फसलों के नुकसान की 1600 करोड़ रुपये की राहत राशि राज्य के लगभग 35.50 लाख किसानों के खातों में डाली जाएगी।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य के किसानों को संबोधित करेंगे।

मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि मुख्यमंत्री चौहान ने 18 दिसंबर को राज्य में हो रहे चार स्तरीय किसान कल्याण कार्यक्रम और सम्मेलनों के संबंध में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से विस्तृत निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय महासम्मेलन रायसेन में होगा, जिसमें मुख्यमंत्री चौहान शामिल होंगे। अन्य सम्मेलन जिला, विकासखंड और ग्राम पंचायत स्तर पर होंगे।

अधिकारी ने बताया, ‘‘इन किसान सम्मेलनों में खरीफ 2020 में हुए फसलों के नुकसान की 1600 करोड़ रुपये की राहत राशि किसानों के खातों में अंतरित की जाएगी। इससे करीब 35.50 लाख किसान लाभान्वित होंगे।’’

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रायसेन में राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसमें लगभग 20,000 किसान सम्मिलित होंगे। अन्य जिलों में मंत्री इन कार्यक्रमों में किसानों को राहत राशि का वितरण करेंगे। इसी तरह के कार्यक्रम ब्लॉक और ग्रामीण स्तर पर भी होंगे।

अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 महामारी के चलते मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि इन किसान कल्याण कार्यक्रम और सम्मेलनों में सामाजिक दूरी बनाये रखने संबंधी नियम का पालन अवश्य हो। सभी किसान मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।

उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री चौहान के संबोधन के पश्चात प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा किसानों को दोपहर लगभग दो बजे संबोधित करेंगे।’’

अधिकारी ने बताया कि नए कृषि कानूनों के लाभकारी प्रावधानों के संबंध में किसानों को विस्तार से इन सम्मेलनों में जानकारी प्रदान की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग