लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 355 नए मामले, पांच और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 15, 2021 12:42 IST

Open in App

पुडुचेरी, 15 जून पुडुचेरी में मंगलवार को कोविड-19 के 355 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1.13 लाख हो गई।

सुबह 10 बजे तक पिछले 24 घंटे में 9,017 नमूनों की जांच में इन मामलों की पुष्टि हुई। संक्रमण से पांच और लोगों की मौत हो जाने से मृतक संख्या 1696 हो गयी है। मृतकों में सभी महिलाएं थीं और वे पुडुचेरी क्षेत्र की थीं। मृतकों की उम्र 60 से 85 के बीच थी। पुडुचेरी क्षेत्र से 265, कराईकल से 77, यनम से आठ और माहे से पांच मामले आए। केंद्रशासित प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4688 है। इनमें से 741 मरीज अस्पतालों में हैं और बाकी मरीज गृह पृथक-वास में हैं।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि अब तक कुल 11,81,176 नमूनों की जांच की गयी है। संक्रमण दर 3.94 प्रतिशत है। मृत्यु दर 1.50 प्रतिशत और ठीक होने की दर 94.38 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोवा अग्निकांड पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने जताया दुख, पीड़ितों के लिए मुआवजे का किया ऐलान

भारतGoa Fire Accident: अरपोरा नाइट क्लब में आग से 23 लोगों की मौत, घटनास्थल पर पहुंचे सीएम सावंत; जांच के दिए आदेश

भारतगोवा के नाइट क्लब में सिलेंडर विस्फोट में रसोई कर्मचारियों और पर्यटकों समेत 23 लोगों की मौत

पूजा पाठPanchang 07 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 07 December 2025: आज इन 3 राशियों के लिए दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण, वित्तीय नुकसान की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतEPFO Rule: किसी कर्मचारी की 2 पत्नियां, तो किसे मिलेगी पेंशन का पैसा? जानें नियम

भारतरेलवे ने यात्रा नियमों में किया बदलाव, सीनियर सिटीजंस को मिलेगी निचली बर्थ वाली सीटों के सुविधा, जानें कैसे

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल