लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: भारत में कोरोना संक्रमण के 24 घंटे में 35,499 नए मामले, 447 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 9, 2021 11:06 IST

Corona Update: देश में कोरोना के मामलों में कमी दर्ज की गई है। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या भी घटकर 4,02,188 हो गई है। यह कुल मामलों का 1.27 प्रतिशत है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक महाराष्ट्र के 151 और केरल के 93 लोग की कोरोना से मौत।भारत में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है, दैनिक संक्रमण दर 2.59 प्रतिशत हैदेश में पिछले 14 दिन से दैनिक संक्रमण दर तीन प्रतिशत से कम है, साप्ताहिक संक्रमण दर 2.35 प्रतिशत है।

नयी दिल्ली: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 35,499 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,19,69,954 हो गई। वहीं, संक्रमण से 447 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,28,309 हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,02,188 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.27 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 4,634 की कमी आई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.39 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 3,11,39,457 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 48,17,67,232 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 13,71,871 नमूनों की जांच रविवार को की गई। दैनिक संक्रमण दर 2.59 प्रतिशत है, जो पिछले 14 दिन से तीन प्रतिशत से कम है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 2.35 प्रतिशत है।

देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 50.86 करोड़ खुराके दी जा चुकी हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 447 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 151 और केरल के 93 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,28,309 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,33,996, कर्नाटक के 36,793, तमिलनाडु के 34,317, दिल्ली 25,066, उत्तर प्रदेश के 22,773, पश्चिम बंगाल के 18,229 और केरल के 17,747 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनाकेरलकोरोनावायरस वैक्सीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया