लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 354 और नासिक में 76 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: July 13, 2021 11:27 IST

Open in App

ठाणे/नासिक (महाराष्ट्र), 13 जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे में एक दिन में कोविड-19 के 354 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5,38,135 हो गई। वहीं, नासिक में कोरोना वायरस के 76 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमण के मामले बढ़कर 3,96,429 हो गए।

ठाणे के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि ये नए मामले सोमवार को सामने आए। उन्होंने बताया कि 11 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 10,854 हो गई। जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.01 प्रतिशत है।

जिला प्रशासन ने संक्रमण मुक्त हुए लोगों और उपचाराधीन मरीजों के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी।

वहीं, नासिक के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में 76 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 3,96,429 हो गए। वहीं, छह और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 8,437 हो गई। जिले में अभी तक कुल 3,86,348 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,18,366 हो गए हैं तथा मृतक संख्या 2,638 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो